बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं शाहरुख खान की बेटी सुहाना

बॉलीवुड डेब्यू के लिए तैयार हैं शाहरुख खान की बेटी  सुहाना

अभिनेता शाहरूख खान की बेटी सुहाना अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह अक्सर अपने फोटोशूट के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं। आप जानते हैं कि बॉलीवुड के किंग खान यानि कि शाहरूख खान ने तो बहुतों को मौका दिया है   

 

सुहाना ऐसे तो अक्सरहा सुर्खियों में बनी रहती हैं,अबकी बार वह जिसके कारण सुर्खियों में बनी हुई हैं वह भारत की मशहूर व प्रोफ़ेशनल बैली डांसर संजना मुथरेजा हैं। हाल ही में संजना मुथरेजा ने अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना के साथ सोशल मीडिया पर एक पिक शेयर की है। इसके साथ ही संजना मुथरेजा ने इस पिक के कैपशन में सुहाना की तारीफ़ करते हुए लिखा, “वह काफी खूबसूरत है और बहुत ही खूबसूरती से डांस भी करती हैं।”

 

 इसके बाद यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सुहाना बॉलीवुड में आने के लिए बैली डांस तक सीख रही हैं। इससे पहले वह सोशल मीडिया पर अक्सर अपने फ़ोटोशूट करवाती हुई पाई जाती हैं, पर अब वह बैली डांस सीखने की तैयारी में हैं। 

 

 संजना मुथरेजा सिर्फ़ भारत की ही नहीं बल्कि अतंराष्ट्रीय स्तर की बैली डांसर हैं। इसके साथ ही अब इनकी निगरानी में सुहाना बैली डांस सीख रही हैं। इसका सीधा मतलब यह भी हो सकता है, कि सुहाना जल्द ही बॉलीवुड में दस्तक देने वाली हैं।

Suggested News