बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

वरिष्ठ नेता ई. शशि सिंह राजद में हुए शामिल, RJD सुगौली विस से बनायेगी उम्मीदवार!

वरिष्ठ नेता ई. शशि सिंह राजद में हुए शामिल, RJD सुगौली विस से बनायेगी उम्मीदवार!

पटनाः बिहार में विधान सभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो गई है।सभी राजनीतिक दल युद्ध स्तर पर चुनावी तैयारी में जुटी है।राजद प्रदेश कार्यालय में आज बड़ी संख्या नेता पार्टी में शामिल हुए।पूर्वीचंपारण के सुगौली विधान सभा क्षेत्र में काम कर रह रहे ई. शशि भूषण सिंह भी आज राजद में शामिल हो गए।

राजद के प्रदेश कार्यालय में आयोजित सादे समारोह में ई. शशि सिंह सिंह राजद में शामिल हुए।पार्टी के प्रदेश महासचिव आलोक मेहता और पूर्व मंत्री श्याम रजक ने उन्हें पार्टी में शामिल कराया।राजद में शामिल होने के बाद ई. शशि सिंह ने कहा कि वे काफी समय तक जेडीयू में काम किये।लेकिन वहां पर उन्हें कोई सम्मान नहीं दिया गया।लिहाजा आज वे राजद में आस्था जताते हुए पार्टी में शामिल हुए हैं।पार्टी सुप्रीमो लालू प्रसाद उन्हें जो भी जिम्मेदारी देंगे उसका निर्वहन करेंगे।उन्होंने कहा कि वे सुगौली विधान सभा क्षेत्र में काफी समय से काम कर रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि अगर पार्टी टिकट देगी तो जरूर चुनाव लड़ेंगे।

जेडीयू में काफी समय रहे ई. शशि सिंह ने कहा कि वे पिछला चुनाव भी सुगौली विधान सभा क्षेत्र से लड़े थे।वहां के मतदाता उन्हें काफी आशा भरी निगाह से देखते हैं।संभावना है कि इस बार राजद उन्हें पूर्वीचंपारण के सुगौली विधान सभा क्षेत्र से उम्मीदवार बना सकती है।

Suggested News