बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शकील अहमद पर गिजी गाज, कांग्रेस की सदस्यता हुई खत्म

शकील अहमद पर गिजी गाज, कांग्रेस की सदस्यता हुई खत्म

PATNA :  इस वक्त कांग्रेस से बड़ी खबर आ रही है। शकील अहमद को कांग्रेस ने पार्टी से निकाल दिया है। शकील अहमद पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य थे। मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था।

कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि जो नेता पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर काम करेगा उसकी सदस्यता स्वत: समाप्त हो जाती है। पार्टी के संविधान में ऐसा वर्णन है। उन्होंने कहा मधुबनी से महागठबंधन के प्रत्याशी वीआईपी के बद्री पूर्वे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने उन्हें अपना आशीर्वाद भी दे दिया है।

बता दें कि शकील अहमद ने पार्टी से बगावत करते हुए मधुबनी से निर्दलीय उम्मीदवार को तौर पर नामांकन किया है। शकील अहमद मधुबनी में महागठबंधन उम्मीदवार बद्री पूर्वे के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। वे मधुबनी की लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने में लगे हैं।

Suggested News