बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सोनिया गांधी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद, कांग्रेस में होगी वापसी?

सोनिया गांधी से मिले पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद, कांग्रेस में होगी वापसी?

पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद ने आज कांग्रेस के अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की है। बताया जा है कि शकील अहमद की कांग्रेस में वापसी हो सकती है। लोकसभा चुनाव में बिहार की मधुबनी सीट से यूपीए के प्रत्याशी के खिलाफ निर्दलीय चुनाव लड़ने के बाद अहमद को कांग्रेस से निष्कासित कर दिया गया था।

बता दें कि बिहार की मधुबनी लोकसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ने के कारण शकील अहमद को कांग्रेस ने 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया था। महागठबंधन के फॉर्म्युले के तहत मधुबनी सीट वीआईपी के खाते में गई थी। शकील अहमद ने पार्टी के फैसले के खिलाफ जाकर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनावी रण में उतरने का फैसला किया था।

शकील अहमद मधुबनी लोकसभा सीट से साल 1998 और 2004 में सांसद रह चुके हैं. वह 1985, 1990 और 2000 में विधायक भी थे। अहमद राबड़ी देवी की अगुआई वाली बिहार सरकार में स्वास्थ्य मंत्री भी रह चुके हैं। इसके बाद उन्होंने 2004 में मनमोहन सिंह सरकार में संचार, आईटी और गृह राज्य मंत्री का कार्यभार संभाला था।


Suggested News