बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

उर्जित पटेल के बाद अब शक्तिकांत दास बने RBI के नए गवर्नर

उर्जित पटेल के  बाद अब शक्तिकांत दास बने RBI के नए गवर्नर

NEW DELHI : उर्जित पटेल के इस्तीफा देने के अगले दिन ही  केन्द्र सरकार ने रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के नए गवर्नर का ऐलान कर दिया है। पूर्व वित्त सचिव शक्तिकांत दास आरबीआई के नए गवर्नर होंगे। शक्तिकांत दास इससे पहले आर्थिक मामलों के सचिव के पद पर भी अपने सेवाएं दे चुके हैं। पिछले साल वह इस पद से रिटायर हुए थे। मोदी सरकार के नोटबंदी के फैसले में भी इनकी प्रमुख भूमिका रही थी। 

बता दें सोमवार शाम के समय उर्जित पटेल ने अचानक गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने इस्तीफे का कारण निजी बताया था। इस्तीफे के बाद पटेल ने कहा था यह मेरा सौभाग्य रहा कि कई साल तक मुझे आरबीआई में विभिन्न पदों पर काम करने का मौका मिला।

कौन हैं शक्तिकांत दास?

26 फरवरी 1957 को जन्मे शक्तिकांत दास तमिलनाडु काडर के आईएएस अधिकारी हैं। आरबीआई गर्वनर बनने से पहले वह रिटायरमेंट के बाद भारत के 15वें वित्त आयोग और भारत के शेरपा जी -20 में सदस्य हैं। उन्होंने भारत के आर्थिक मामलों के सचिव, भारत के राजस्व सचिव और भारत के उर्वरक सचिव के रूप में भी काम किया है। केंद्रीय आर्थिक मामलों के सचिव के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान, शक्तिकांत दास को भारत के सबसे शक्तिशाली लोगों में से एक माना जाता था।

Suggested News