बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

राजधानी शर्मसार! ट्रेन से पानी लेने उतरी महिला को बनाया निशाना, नशीली दवा खिलाकर बारी-बारी से लूटी अस्मत...

राजधानी शर्मसार! ट्रेन से पानी लेने उतरी महिला को बनाया निशाना, नशीली दवा खिलाकर बारी-बारी से लूटी अस्मत...

PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जहां महिला से गैंगरेप की घिनौनी वारदात को अंजाम दिया गया है। मामला पटना जंक्शन का बताया जा रहा है, जहां ट्रेन से पानी लेने उतरी महिला को कुछ युवक ने निशाना बनाया और नशीला पदार्थ खिलाकर घिनौनी करतूत को अंजाम दिया।

पीड़ित महिला की मानें तो वह ट्रेन से भुवनेश्वर से कानपुर जा रही थी। पटना जंक्शन पर वह पानी लेने उतरी। उसी दौरान एक युवक ने उसे कोल्ड ड्रिंक दे दी, जिसमें कुछ नशीला पदार्थ मिला था। उसे पीने के बाद पीड़िता के आंखो के आगे अंधेरा छाने लगा और वह वापस ट्रेन में नहीं बैठ पाई। इस बात का फायदा उन लोगों ने उठाया और सुनसान जगह पर ले जाकर बारी-बारी से उसकी अस्मत लूटी। 

आज सुबह बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के आर्ट कॉलेज के पास नग्न अवस्था में महिला के दिखने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद तत्काल पुलिस वहां पहुंची और महिला को अपने साथ ले गई। फिलहाल महिला को PMCH में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के मुताबिक, लगभग एक दर्जन लोगों ने उससे दुष्कर्म किया है। इतना ही नहीं, महिला के 3000 रुपए, मोबाइल सहित कई अन्य सामान भी गायब है। इस मामले में एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है और छानबीन की जा रही है।

Suggested News