बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

थाना परिसर में हुई शर्मनाक वारदात : बर्तन धोने आई नाबालिक किशोरी से दारोगा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

थाना परिसर में हुई शर्मनाक वारदात : बर्तन धोने आई नाबालिक किशोरी से दारोगा ने किया दुष्कर्म का प्रयास

GOPALGANJ : जिस थाने की जिम्मेदारी लोगों को रक्षा करना है, उसी थाना परिसर में दारोगा द्वारा एक नाबालिक किशोरी की अस्मत लूटने का प्रयास किया गया है। पीड़िता के शोर मचाने के कारण वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं  हो सका। वहीं बाद में पीड़िता ने अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। जिनकी शिकायत पर एसपी के आदेश पर महिला थाने में प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपित दारोगा को गिरफ्तार कर लिया। वहीं अब पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 

मीरगंज थाने से जुड़ा है मामला

मामला मीरगंज थाने से जुड़ा है। बताया जाता है कि मीरगंज थाने में तैनात सब इंस्पेक्टर बीएन प्रसाद थाना परिसर में ही रहते है। ऐसे में दारोगा बीएन प्रसाद का खाना बनाने के लिए एक महिला आती थी। इस दौरान शनिवार की शाम को महिला की तबीयत खराब होने के बाद वह शनिवार को खाना बनाने के लिए नहीं गई। जिसके बाद दारोगा बीएन प्रसाद ने फोन कर बर्तन साफ करने की बात कहते हुए महिला की बेटी को थाना परिसर में स्थित अपने आवास पर बुलाया। लेकिन बेटी को लेकर दारोगा की नियत खराब हो गई और वह उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास करने लगे। इस दौरान किशोरी ने जब दुष्कर्म का विरोध किया तो दारोगा ने अश्लील हरकत करने के साथ किशोरी को छोड़ दिया। जिसके बाद किशोरी अपने घर पहुंच कर इसकी जानकारी अपनी मां को दी। 

जिसके बाद महिला व पीड़ित किशोरी मीरगंज थानाध्यक्ष छोटन कुमार को इसकी जानकारी दी। एसपी आनंद कुमार ने बताया कि किशोरी के बयान पर महिला थाने में पस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है, साथ ही आरोपित दारोगा को अरेस्ट कर लिया गया है।

Suggested News