बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक ! मसौढ़ी में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की जमकर हुई धुनाई

शर्मनाक ! मसौढ़ी में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी की जमकर हुई धुनाई

PATNA : पटना जिला के मसौढ़ी थाना इलाके से एक शर्मनाक वारदात की खबर है। चर्मा गांव में सात साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया गया। दुष्कर्म का आरोप गांव के ही विनोद मांझी पर लगा है। बताया जा रहा  है कि 22 अगस्त, बुधवार को करीब दो बजे दिन में बच्ची को बहला-फुसलाकर गांव के ही बंसवारी में ले गया और उसके साथ अपना मुंह काला किया। बच्ची के शरीर पर खून के धब्बे देखकर लोग सन्न रह गये। बच्ची ने रोते हुए पूरी घटना बयां कर दी। 

बच्ची द्वारा घटना के बारे में बताने के बाद लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। लोगों ने आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। जल्द ही आरोपी विनोद भीड़ के हत्थे चढ़ गया। उसकी जमकर धुनाई कर दी गयी। इधर, इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मसौढ़ी थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे और आरोपी विनोद को हिरासत में लेकर थाने ले आये। साथ ही बच्ची को मेडिकल जांच के लिए अस्पताल भेज दिया।  



Suggested News