बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जिन्ना पर दिए बयान से पलटे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-फिसल गई थी जुबान

जिन्ना पर दिए बयान से पलटे शत्रुघ्न सिन्हा, कहा-फिसल गई थी जुबान

PATNA : जिन्ना पर दिए गए बयान पर मचे घमासान के बाद अब शत्रुघ्न सिन्हा अपने बयान से पलट गए है। उन्होंने अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहा है कि उनकी जुबान फिसल गई थी। 

बता दें कि शुक्रवार को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने  जिन्ना की जमकर तारफी की थी। उन्होंने जिन्ना को देश की आजादी का नायक बताया था। बिहारी बाबू ने कहा कि कहा था कि देश की आजादी और विकास में महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जिन्ना, नेहरू का सबसे महत्वपूर्ण और सबसे बड़ा योगदान था।

शत्रु ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी, सरदार पटेल, जिन्ना, नेहरू, इंदिरा, राजीव गांधी, राहुल गांधी से लेकर नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पार्टी है। इसलिए हम यहां पर आए हैं। अब जब आ गया हूं पहली और शायद आखिरी बार कांग्रेस पार्टी में, तो कभी अब मुड़ के जानेवाला नहीं हूं।

उनके द्वारा दिए गए इस बयान के बाद बीजेपी और एनडीए पूरी तरह से हमलावार हो गई थी। एनडीए ने इसे राष्ट्रविरोधी बयान करार देते हुए देश की करोड़ो जनता की भावना को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते था। बीजेपी विधायक नितिन नवीन और लोजपा सांसद चिराग पासवान ने कहा था कि शत्रुघ्न सिन्हा के बात का जबाव देश की जनता माफ नहीं करेगी। 

गणेश सम्राट की रिपोर्ट

Suggested News