बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब, गांजा और हेरोइन के 95 तस्कर गिरफ्तार, दो अनुमंडलों में पुलिस का रात भर चला अभियान

शराब, गांजा और हेरोइन के 95 तस्कर गिरफ्तार, दो अनुमंडलों में पुलिस का रात भर चला अभियान

कैमूर। एसपी के निर्देश पर भभुआ और मोहनिया अनुमंडल में रात्रि में अभियान चलाया गया। जहां भभुआ अनुमंडल में कुल 53 लोगों की गिरफ्तारियां की गई वही मोहनिया अनुमंडल में 42 लोगों की गिरफ्तारी हुई। इसके साथ ही शराब, गांजा और हीरोइन भी बरामद हुआ। क्राइम कंट्रोल को देखते हुए कैमूर जिले के सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि में विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई। 

जानकारी देते हुए मोहनिया एसडीपीओ रघुनाथ सिंह ने बताया वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देश पर समकालीन अभियान रखा गया था। जिसमें सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया था ज्यादा से ज्यादा संख्या के केसों और शराब के आरोपियों के खिलाफ अभियान चलाकर उनकी गिरफ्तारी की जाए। जिसको देखते हुए रात्रि में सभी थाना प्रभारी द्वारा छापामारी करके कुल 42 गिरफ्तारी की गई है। जिसमें मोहनिया में 21 गिरफ्तारी के साथ 24 बोतल शराब, बीश पुड़ीया गांजा, और एक पुड़िया हीरोइन बरामद हुआ है। दुर्गावती में 10 लोगों की गिरफ्तारी के साथ एक अपहृत की बरामदगी हुई है। 

रामगढ़ में चार गिरफ्तारी के साथ एक लीटर शराब बरामद हुआ है। नुआंव में दो गिरफ्तारी, कुढनि में तीन गिरफ्तारी, कुदरा में 42 बोतल शराब के साथ एक गिरफ्तारी हुई है और कुछिला थाना में एक गिरफ्तारी हुआ है। इस तरह से कूल विभिन्न थानों के माध्यम से मोहनिया अनुमंडल क्षेत्र में 42 गिरफ्तारी हुआ है। इस गिरफ्तारी में वारंटी, केस के अभियुक्त, शराबी और शराब के कारोबारी गिरफ्तारी में शामिल है। यह सारी गिरफ्तारियां देर रात्रि चले अभियान में हुआ है ।


Suggested News