बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, पथराव में एक जवान व चौकीदार जख्मी

शराब की सूचना पर छापेमारी करने गयी पुलिस टीम को ग्रामीणों ने खदेड़ा, पथराव में एक जवान व चौकीदार जख्मी

MOTIHARI : पूर्वी चम्पारण में शराब की सूचना पर छापामारी करने गई पुलिस को ग्रामीणों ने खदेड़ा दिया है। घटना पूर्वी चम्पारण के जितना थाना क्षेत्र के जोलगावा पंचायत की है। पुलिस को सूचना मिली कि नेपाल सीमा पर स्थित बरैला गॉव में शराब की बड़ी खेप लाकर जमा किया गया है। भारतीय सीमा क्षेत्र की सूचना होने पर पुलिस छापामारी करने पहुची थी,जहां पुलिस को ग्रामीणों के आक्रोश का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने अपशब्दों के साथ लाठी डंडा से पुलिस पर हमला कर दिया। साथ ही साथ पथराव भी किया। जिसके बाद पुलिस को उल्टे पांव वापस लौटना पड़ा है। 

आपको बता दे भारत नेपाल सीमा से आज कल शराब की तस्करी जोरो पर है। यहां तस्करी और भारतीय सीमा की सुरक्षा का जिम्मा SSB, बिहार पुलिस और कस्टम का है। फिर भी आये दिन शराब की तस्करी यहां लोगो के लिए रोजगार का साधन बन गया है। राज्य में पूर्णतः शराब बंदी कानून लागू है। लेकिन पड़ोसी देश नेपाल से शराब तस्करी जोरो पर है। जो लोगों के सरल रोजगार का साधन बना है। छापामारी करने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने गाली गलौज के साथ लाठी डंडा के साथ पथराव कर खदेड़ा। हालांकि सूचना के अनुसार एक चौकीदार और पुलिस बल का एक जवान चोटिल हुआ है। पुलिस ने छापामारी करने गए गाड़ी को घटनास्थल पर ही छोड़ भाग कर जान बचाया है। फिलहाल पुलिस ग्रामीणों पर प्राथमिकी दर्ज करने और गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है। 

एक बडा सवाल यह भी है कि जिस जगह पर पुलिस शराब की छापामारी करने गई थी और घटनास्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर SSB चेक पोस्ट है। जहां दर्जनो SSB के जवान तैनात रहते है फिर भी SSB को शराब की सूचना क्यो नही थी। फिर छापामारी में SSB का सहयोग नही लिया गया। जब ग्रामीणों द्वारा पुलिस की पिटाई और पथराव करते हुए लाठी डण्डा के सहारे खदेड़ा जा रहा था तो SSB ने क्यों नहीं बचाया। घटना के बाद बॉर्डर के चेक पोस्ट पर तैनात SSB जवानों ने गश्ती वाहन को सुरक्षित अपने कब्जा में लेकर जितना थाना को सौप दिया है। घायल पुलिस कर्मी का स्थानीय स्तर पर इलाज चल रहा है। घायल की स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।

मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट 



Suggested News