बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बहुत ऐतिहासिक होगा बिहार विधानसभा चुनाव, पता चलेगा देश में आगे क्या होने वाला है : शरद यादव

बहुत ऐतिहासिक होगा बिहार विधानसभा चुनाव, पता चलेगा देश में आगे क्या होने वाला है : शरद यादव

News4nation desk : पूर्व केन्द्रीय मंत्री शरद यादव ने बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बहुत बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा है कि इस बार बिहार विधान सभा का चुनाव ऐतिहासिक होगा। चुनाव देश के भविष्य को तय करेगा। 

शरद यादव ने अपने सोशल मीडिया के ट्वीटर अकाउंट पर एक ट्वीट किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है....बिहार में आने वाले चुनाव पूरे देश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक और महत्वपूर्ण होंगे क्योंकि देश में ऐसी ऐसी घटनाएं हुई हैं जिन्होंने पिछले 70 वर्ष के भी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। जिस राजनैतिक दल की तरफ जनता का इन चुनावों में झुकाव होगा उससे ही पता चल जाएगा कि देश में आगे क्या होने वाला है।

बता दें पूरी दुनिया इस समय कोरोना वायरस के संकट के दौर से गुजर रहा है। देश में भी कोरोना का कहर जारी है। पूरे देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 5 लाख के पार पहुंच गई है। वहीं बिहार में भी कोरोना का कहर जारी है। बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। 

इसी बीच चुनाव आयोग ने अक्टूबर माह में बिहार विधानसभा चुनाव के संकेत दिये है। चुनाव को देखते हुए बिहार के सभी राजनीतिक दलों द्वारा इसकी तैयारी भी शुरु हो गई है। हालांकि इसबार चुनाव में कई चीजे बदले होगे।  

Suggested News