बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शारदीय नवरात्र: प्रथम दिन देशभर के मंदिरों में उमड़े भक्त, विधि-विधान से कलश स्थापना के पश्चात की जाएगी मां की आराधना

शारदीय नवरात्र: प्रथम दिन देशभर के मंदिरों में उमड़े भक्त, विधि-विधान से कलश स्थापना के पश्चात की जाएगी मां की आराधना

KATIHAR: आप सभी को शारदीय नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। मां दुर्गा आप सभी पर विशेष कृपा बनाएं रखें।

देशभर में आज से लेकर अगले 9 दिनों तक माहौल खुशनुमा और धार्मिक होने वाला है। कारण है शारदीय नवरात्र और मां का आगमन। बीते वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप से लोगों को काफी कठिनाइयां हुई थी और किसी भी शहर में बड़े पैमाने पर दुर्गापूजा का आयोजन भी नहीं किया गया था। हालांकि इस साल, मां की कृपा से कोरोना महामारी काबू में है। लोग लगातार वैक्सीन ले रहे हैं। साथ ही सरकार ने भी हिदायतों के साथ त्योहार मनाने की इजाजत दे दी है। भक्तों के लिए इससे ज्यादा खुशी की बात और क्या ही हो सकती है।

बात करेंगे नवरात्र का पहले दिन की, तो आज मां शैलपुत्री की आराधना की जाती है। इसको लेकर देशभर के दुर्गा मंदिरों की भव्य सजावट की गई है, जिसकी छटा देखते ही बन रही है। इसी के साथ रामलीला, गरबा रास और डांडिया के आयोजन को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। मंदिरों में भक्त लंबी कतारों में लगे हैं और लगातार मां के जयकारों से क्षेत्र गुंजायमान हो रहा है। इसी कड़ी में बिहार के कटिहार जिले में भी नवरात्रि की धूम मची हुई है। सभी दुर्गा मंदिरों की विशेष सजावट की गई है और भक्तों के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

कटिहार में नवरात्र के पहले दिन बड़ी दुर्गा मंदिर भक्तों का भीड़ उमरने लगी है। वही संभावित भीड़ को देखते हुए दुर्गा मंदिर कमिटी द्वार भी  पूरी व्यवस्था की गई है। खासकर जिला प्रशासन द्वारा निर्देशित प्रोटोकॉल को मानते हुए कैसे कोशी और सीमांचल के सबसे बड़ी दुर्गा स्थान में नवरात्रि की तैयारी है। इस पर मंदिर के पुजारी शशिकांत पाठक ने जानकारी देते हुए बताया कि सभी नियमों को और सरकारी आदेश को मानते हुए कटिहार दुर्गा मंदिर में नवरात्रि को लेकर भव्य तैयारी है।

Suggested News