बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम जहानाबाद कोर्ट में पेश, दिल्ली पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड

देशद्रोह के आरोपी शरजील इमाम जहानाबाद कोर्ट में पेश, दिल्ली पुलिस ने मांगी ट्रांजिट रिमांड

PATNA: देश विरोधी नारे लगाने के आरोपी शरजील इमाम को जहानाबाद को निचली अदालत में पेश किया गया। दिल्ली पुलिस ने ट्रांजिट रिमांड की मांग रखी है। बताया जा रहा है कि ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद दिल्ली पुलिस शरजील इमाम को लेकर दिल्ली जाएगी।

बता दें किजेएनयू के छात्र शरजील इमाम को गिरफ्तार कर लिया गया है। बिहार के जहानाबाद से शरजील को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और बिहार पुलिस ने मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया। शरजील के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने का आरोप है। शरजील को दिल्ली, बिहार, असम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर और उत्तर प्रदेश पुलिस तलाश रही थी। उसके खिलाफ राजद्रोह का मामला दर्ज है।

गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने देशद्रोह के आरोपी जेएनयू स्टूडेंट शरजील इमाम के वकील के उस दावे को खारिज किया है कि उसने पुलिस के सामने सरेंडर किया था। दिल्ली पुलिस ने मंगलवार शाम को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि सरेंडर कोर्ट के सामने होता है, उसे गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस ने बताया कि शरजील को मंगलवार दोपहर 2 बजे के करीब जहानाबाद में गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने बताया कि शरजील को दिल्ली लाने की प्रक्रिया चल रही है और उसकी ट्रांजिट रिमांड ली जा रही है। दिल्ली में सीएए के खिलाफ शाहीन बाग में हो रहे विरोध-प्रदर्शन के मुख्य आयोजकों में से एक शरजील इमाम का एक विडियो सामने आया था जिसमें वह असम को देश से काटने की बात कर रहा था।


Suggested News