बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शर्मनाक : 9 साल की बच्ची के साथ रेप, टयूशन टीचर ने घटना को दिया अंजाम

शर्मनाक : 9 साल की बच्ची के साथ रेप, टयूशन टीचर ने घटना को दिया अंजाम

News4nation desk : गुरु का स्थान सबसे उपर माना जाता है। लेकिन उसी गुरु द्वारा एक बहुत ही शर्मनाक घटना को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आया है। एक नाबालिग बच्ची को टयूशन पढ़ाने वाले टीचर ने दुष्कर्म जैसी हैवानियत भरी घटना को अंजाम दिया है। आरोपी टीचर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की है। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि जिले के खम्हार डीह थाना इलाके में एक 9 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोप है कि मदरसा में पढ़ाने वाले शिक्षक ने ट्यूशन पढ़ाने के दौरान दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पंडरी इलाके में रहने वाला 27 वर्षीय अरशद रहमानी  खम्हार डीह थाना इलाके में एक 9 साल की बच्ची को तालीम देने के लिए घर जाता था। इस दौरान आरोपी की नीयत बच्ची पर खराब हो गई थी.

पुलिस से की गई शिकायत के मुताबिक, आरोपी रहमानी घटना को अंजाम देने के पहले भी 2 दिनों तक बच्ची के साथ छेड़खानी की थी और बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स को छुआ था।  कल जब घर में बच्ची अकेली थी और घर के सारे सदस्य अपने अपने कामों में व्यस्त थे।  इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया।

घटना के बाद आरोपी निकल कर भाग रहा था। इसी दौरान बच्ची ने अपनी मां को घटना की जानकारी दी। जिसके बाद परिजनों ने खम्हारडीहथाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस नेआरोपी को देर रात गिरफ्तार भी कर लिया।

खम्हारडीह थाना प्रभारी बताया कि आरोपी मदरसा में पढ़ाता है और बच्चे के घर जाकर तालीम दे रहा थे। इसी दौरान उसने बच्ची से दुष्कर्म किया है। आरोपी को शिकायत के तत्काल बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है।


Suggested News