बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बनेगी बायोपिक, रांझना के निर्देशक ने संभाली जिम्मेदारी

शतरंज के ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बनेगी बायोपिक, रांझना के निर्देशक ने संभाली जिम्मेदारी

न्यूज4नेशन डेस्क। विश्व में शतरंज के खेल में भारत का नाम रोशन करनेवाले ग्रैंडमास्टर विश्वनाथन आनंद के जीवन पर फिल्म बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। बताया जा रहा है कि आनंद की बायोपिक के लिए निर्देशक आनंद एल राय ने अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए आनंद ने भी अपनी मंजूरी दे दी है। हालांकि आनंद के किरदार में किस अभिनेता को चुना जाएगा, इस बात का फैसला नहीं हो सका है। 

शतरंज में विश्वनाथन आनंद का नाम सबसे बड़े खिलाड़ी के तौर पर जाना जाता है। विश्व शतरंज में आनंद उन खिलाड़ियों में शुमार हैं जिन्हें विश्व चैंपियनशिप का खिताब जीता है। आनंद पहले खिलाड़ी हैं, जिन्हें पहली बार राजीव गांधी खेल रत्न का पुरस्कार मिला है।

बात अगर आनंद एल राय की करें तो शाहरुख खान की जीरो के फ्लॉप होने के बाद फिलहाल वह अक्षय कुमार, धनुष और सारा अली खान के साथ अतरंगी रे की शुटिंग कर रहे हैं। इसके बाद अक्षय की फिल्म रक्षा बंधन पर काम करने वाले थे। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि रक्षा बंधन से पहले वह आनंद की फिल्म पर काम शुरू करेंगे। आनंद की बायोपिक दर्शकों के लिए एक नया अनुभव होगा।

Suggested News