बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पांच साल में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में हुआ 116 करोड़ का इजाफा

पांच साल में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति में हुआ 116 करोड़ का इजाफा

न्यूज़ 4 नेशन डेस्क : वर्ष 2014 में फिर से निर्वाचित हुए 153 सांसदों की औसत संपत्ति में 142 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है, और यह प्रति सांसद औसतन 13.32 करोड़ रुपए रही है. इस लिस्ट में भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा सबसे ऊपर हैं. यह लिस्ट वाॉच और एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स ने जारी की है. 

इस सूची में शत्रुघ्न सिन्हा, पिनाकी मिश्रा और सुप्रिया सुले शीर्ष स्थान पर हैं. रिपोर्ट्स के अनुसार साल 2009 में शत्रुघ्न सिन्हा की संपत्ति 15 करोड़, 33 हजार 976 रुपये थी, जो वर्ष 2014 में 778 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ एक अरब, 31 करोड़, 74 लाख, पांच हजार 961 रुपये हो गयी. 

बीजू जनता दल (बीजद) के पिनाकी मिश्रा की संपत्ति 107 करोड़ रुपए बढ़कर 137 करोड़ रुपए हो गई. वहीं तीसरे स्थान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की सुप्रिया सुले हैं. सुप्रिया सुले की संपत्ति 2009 में  51 करोड़, 53 लाख, 63 हजार, 663 रुपये थी जोकि वर्ष 2014 में बढ़ कर एक अरब, 13 करोड़, 90 लाख, 90 हजार, 851 रुपये हो गयी.

153 सांसदों की सूची में बिहार के पटना साहिब के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा, शिवहर की भाजपा सांसद रमा देवी, औरंगाबाद के जदयू सांसद सुशील कुमार सिंह, मधुबनी के भाजपा सांसद हुकूमदेव नारायण यादव, पश्चिम चंपारण के भाजपा सांसद डॉ संजय कुमार जायसवाल, दरभंगा के भाजपा सांसद (अब भाजपा छोड़ चुके) कीर्ति आजाद, पूर्वी चंपारण के भाजपा सांसद राधामोहन सिंह, गया के भाजपा सांसद हरि मांझी, नालंदा के जदयू सांसद कौशलेंद्र कुमार और सीवान के सांसद ओम प्रकाश यादव शामिल हैं. 

Suggested News