बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार जनता के सामने दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी के मंच से लगवाए चौकीदार चोर है के नारे

कांग्रेस में शामिल होने के बाद पहली बार जनता के सामने दिखे शत्रुघ्न सिन्हा, राहुल गांधी के मंच से लगवाए चौकीदार चोर है के नारे

GAYA : बीजेपी छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने के बाद आज पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा बिहार के गया में जनता के सामने दिखे। शत्रुघ्न सिन्हा ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ जनसभा को संबोधित किया। शत्रुघ्न सिन्हा ने जमकर पीएम मोदी पर निशाना साधा। उन्होंने मंच से चौकीदार चोर है के नारे लगवाए।

शत्रुघ्न सिन्हा ने भाजपा के संकल्प पत्र को ढकोसला बताते हुए अपनी नई पार्टी कांग्रेस के घोषणा पत्र को बेहतर बताया। उन्होंने कहा पीएम मोदी ने एक भी वादा पूरा नहीं किया है। राहुल गांधी को उन्होंने देश का भविष्य बताया। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने गया से महागठबंधन के उम्मीदवार जीतनराम मांझी को जिताने की अपील की। बता दें कि शत्रुघ्न सिन्हा पटना साहिब से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। 

Suggested News