बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेसी नेता बोले-पत्नी धर्म निभाया, अब पार्टी धर्म का भी करें पालन

शत्रुघ्न सिन्हा के बयान पर मचा घमासान, कांग्रेसी नेता बोले-पत्नी धर्म निभाया, अब पार्टी धर्म का भी करें पालन

NEWS4NATION DESK : शत्रुघ्न सिन्हा ने राहुल गांधी के बाद अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव को पीएम उम्मीदवार बताया है। शत्रुघ्न के इस बयान के बाद कांग्रेस के अंदर बवाल मच गया है। पार्टी ने उन्हें अब पत्नी धर्म के बाद पार्टी धर्म का पालन करने का सलाह दिया है। 

दरअसल शत्रुघ्न सिन्हा गुरुवार को लखनऊ में गठबंधन की संयुक्त प्रत्याशी पत्नी पूनम सिन्हा के नामांकन और रोड शो में शिरकत करने पहुंचे थे। हालांकि अपने प्रचार के दौरान शत्रुघ्न सिन्हा काफी संभल कर बयान दे रहे थे। उन्होंने मायावती और अखिलेश को बड़ा नेता बताया। लेकिन एक जगह उनसे चूक हो गई। उन्होंने राहुल गांधी की जगह अखिलेश यादव को पीएम उम्मीदवार बता दिया।

इधर गठबंधन प्रत्याशी के लिए प्रचार करने और अखिलेश को तारीफ में कसीदे पढ़ने पर सवाल भी उठने लगे हैं। 

गठबंधन के लिए प्रचार करने से खफा कांग्रेस प्रत्याशी प्रमोद कृष्णम ने कहा है कि शत्रुघ्न सिन्हा ने पति धर्म निभाया है अब पार्टी धर्म का पालन करें और एक दिन मेरे लिए भी प्रचार करें।
 
प्रमोद कृष्णम के बयान और उनके नामांकन में शामिल न होने के सवाल पर शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा है कि मेरे लिए परिवार पहले और फिर पार्टी है। शत्रुघ्न ने कहा कि पूनम सिन्हा उनकी पत्नी हैं। पहला धर्म है कि पत्नी के साथ रहें। इसके लिए सात फेरे लेते वक्त कसमें खाई हैं।

Suggested News