बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शत्रुघ्न सिन्हा को दिखी प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि... कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की

शत्रुघ्न सिन्हा को दिखी प्रियंका में इंदिरा गांधी की छवि... कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की मांग की

PATNA : लोकसभा चुनाव के समय कांग्रेस में शामिल हुए शत्रुघ्न सिन्हा को अब प्रियंका गांधी में इंदिरा गांधी की छवि दिखाई देने लगी है। शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने प्रियंका गांधी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया है।

सोमवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट कर प्रियंका गांधी का जमकर गुणगान किया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि सोनभद्र नरसंहार मामले में जिस तरह से प्रियंका गांधी ने हस्तक्षेप किया वह इंदिरा गांधी के बेलछी दौरे की याद दिलाता है।

शत्रुघ्न सिन्हा ने मांग की है कि प्रियंका गांधी को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया जाए। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी के अध्यक्ष बनने से पार्टी को काफी फायदा होगा। 

शत्रुघ्न सिन्हा ने प्रियंका गांधी को रोल मॉडल बताते हुए दूसरे दलों के नेताओं से उनका अनुसरण करने की अपील की है।

Suggested News