बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा जैविक खेती देखने सपरिवार पहुंचे काशीबीघा गांव, किसान विनोद की जमकर की सराहना

शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा जैविक खेती देखने सपरिवार पहुंचे काशीबीघा गांव, किसान विनोद की जमकर की सराहना

SHEKHPURA : जिले के बरबीघा प्रखंड के काशी बीघा गांव के प्रगतिशील किसान विनोद सिंह द्वारा जैविक खेती किया जा रहा है। उनके जैविक खेती की डिमांड भी काफी है। अब किसान विनोद सिंह डिजिटल तरीके से अपने जैविक खेती से उपजे फसल की बिक्री और अन्य किसानों को जैविक खेती से फसल उगाई जाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। जिसका नतीजा निकल है कि उनके द्वारा उपजाये गए जैविक फसल की काफी डिमांड है। स्वाद अच्छा होने के कारण किसान विनोद सिंह रोल मॉडल साबित हो रहे हैं। 


इसी कड़ी में किसान विनोद सिंह के सब्जी के स्वाद एक आईपीएस अधिकारी को इतना भाया की आईपीएस अधिकारी जैविक विधि से खेती देखने अपना पूरा परिवार के साथ गांव की ओर निकल गए। यह अधिकारी हैं शेखपुरा एसपी कार्तिकेय शर्मा। कार्तिकेय शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ शेखपुरा जिले के बरबीघा प्रखंड के काशीबीघा गांव पहुंचे। 

जहां काशीबीघा गांव के प्रगतिशील किसान विनोद सिंह से मिलकर उनसे जैविक विधि से खेती की जानकारी ली। इस दौरान एसपी कार्तिकेय शर्मा गांव में हो रहे स्ट्रॉबेरी की खेती देख काफी खुश हो गए। एसपी कार्तिक शर्मा ने कहा कि अमूमन यूपी,बिहार के बाहर इसकी खेती होती है। लेकिन शेखपुरा में भी किसान अपने मेहनत के दम पर स्ट्रॉबेरी सहित फसल को जैविक विधि से उगा रहे हैं। वह वाकई में काबिले तारीफ से कम नहीं है। 

एसपी कार्तिकेय शर्मा के साथ उनके माता-पिता पत्नी और बच्चे गांव पहुंचकर जैविक खेती को देखकर काफी खुश दिख रहे हैं। वहीं एसपी ने कहा कि किसान किसानों को घाटे का सौदा मानते है। लेकिन जब इस तरह की खेती करेंगे। तब खेती घाटे का सौदा नही रहेगा। एसपी करीब दो घंटे तक किसान बिनोद सिंह का नेट फॉर्म, काले धान के फसल सहित विभिन्न हरी सब्जी के फसल को देख गदगद हुए।

शेखपुरा से दीपक की रिपोर्ट 

Suggested News