बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर, इलाके में तनाव

दो गुटों के बीच हुई फायरिंग में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर, इलाके में तनाव

SHEIKHPURA : जिले में बीती रात दो गुटो के बीच हुई जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक 25 वर्षीय युवक को सीने में गोली लग गई। गोली लगने से गंभीर रुप से घायल युवक को इलाज के बरबीघा रेफरल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया। 

घटना के संबंध में बताया गया है कि बीती रात शेखपुरा जिले के जयराम थाना क्षेत्र स्थित तेउस गांव में दोनो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई। इस गोलीबारी की घटना में गांव के 25 वर्षीय युवक गौरव कुमार बुरी तरह घायल हो गया। जो कि तेउस गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह का पुत्र बताया गया है। गोली युवक के सीने में लगी है। उसे घटना के बाद इलाज हेतु रेफरल अस्पताल बरबीघा लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे सघन इलाज हेतु पटना रेफर कर दिया गया। 

ग्रामीणों ने बताया कि युवक कही से घर की तरफ जा रहा था इसी दौरान दो पक्षों में गोलीबारी शुरू हो गई और उसे गोली लग गई। वही गोलीबारी की घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। 

वही घटना की सूचना मिलते ही जयरामपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जानकारी ली। दोनों पक्षों के बीच किस बात को लेकर गोलीबारी हुई, इसका पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शेखपुरा से रोहित की रिपोर्ट 

Suggested News