बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य से मांगी थी 15 लाख की रंगदारी

शिवहर पुलिस ने कुख्यात अपराधी को किया गिरफ्तार, केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य से मांगी थी 15 लाख की रंगदारी

SHEOHAR: शिवहर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सदानंद सिंह यादव से 15 लाख रूपये की रंगदारी मांगने वाले कुख्यात अपराधी अरविंद सिंह उर्फ पट्ठा को शिवहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस में इस मामले का खुलासा किया है। एसपी ने बताया कि केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य सदानंद सिंह यादव से 15 लाख रुपये की रंगदारी की मांग मैसेज भेजकर और फोन कर की गई थी। रंगदारी मांगने वाले ने मैसेज में स्वयं को महाकाल ग्रुप का सक्रिय सदस्य होने का उल्लेख किया था। रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

रंगदारी का मामला दर्ज होने के बाद शिवहर के एसपी संतोष कुमार ने एक टीम गठित कर कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शिवहर थाना क्षेत्र के बिशनपुर किशुनिदेव निवासी कुख्यात अपराधी अरविंद सिंह उर्फ पट्ठा को गिरफ्तार कर लिया है। 

एसपी ने बताया कि इस मामले में गिरफ्तार अपराधी के सहयोगियों की भी संलिप्तता का पता चला है। जिसके संबंध में सत्यापन कर गिरफ्तारी हेतु अग्रतर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अरविंद सिंह पर पहले से ही आर्म्स एक्ट, लूट और अन्य अपराधिक मामले भी दर्ज है।

 शिवहर से मनोज की रिपोर्ट

Suggested News