बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी शिवहर की अनुष्का, कहा जनता का विश्वास टूटने नहीं दूंगी

बिहार में सबसे कम उम्र की मुखिया बनी शिवहर की अनुष्का, कहा जनता का विश्वास टूटने नहीं दूंगी

SHEOHAR : बिहार में अब तक के सबसे कम उम्र की मुखिया बनने का रिकॉर्ड शिवहर प्रखंड के कुशहर पंचायत के अनुष्का कुमारी ने बनाया है। अनुष्का कुमारी महज 21 वर्ष की हैं। उन्होंने मुखिया पद का चुनाव 287 वोटों से जीता है। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी को 2625 मत प्राप्त हुए तो वही उनके प्रतिद्वंदी रहे रीता देवी को 2338 मत प्राप्त हुआ है।अनुष्का कुमारी ने अपने जीत का श्रेय जनता को दिया है।

आपको बता दें कि अनुष्का कुमारी बंगलौर से पढ़ाई करके पंचायत का चुनाव लड़ी थी। युवा होने के साथ-साथ वे सबसे कम उम्र की मुखिया है। चुनाव जीतने के बाद अनुष्का ने बताया कि क्षेत्र में काफी समस्याएं हैं।  इन समस्याओं और भ्रष्टाचार को दूर करने को लेकर वह पंचायत चुनाव लड़ी थी। पंचायत की जनता ने जो भरोसा करके जिताया है उसे कभी मैं टूटने नहीं दूंगी। 

वह बेंगलुरु में रहकर पढ़ाई करती थी। हिस्ट्री ऑनर्स से बैचलर डिग्री हासिल की है और आगे भी पढ़ाई जारी रखना चाहती है। नवनिर्वाचित मुखिया अनुष्का कुमारी अब युवाओं के लिए एक प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि जिस भी क्षेत्र में आप काम करते हैं उस क्षेत्र में कड़ी मेहनत और लगन के साथ काम करना चाहिए। सफलता के पीछे आप नहीं सफलता आपके पीछे रहेगी। वह अपने दादा को आदर्श मानती है। अनुष्का कुमारी पूर्व जिला परिषद सदस्य सुनील सिंह की पुत्री है।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News