बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर में स्वतंत्रता दिवस पर बना रिकॉर्ड, एक साथ 369 स्कूलों में खुला पुस्तकालय, डीएम ने किया शुभारम्भ

शिवहर में स्वतंत्रता दिवस पर बना रिकॉर्ड, एक साथ 369 स्कूलों में खुला पुस्तकालय, डीएम ने किया शुभारम्भ

SHEOHAR : जिले में स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता के निर्देशानुसार एक साथ 369 विद्यालयों मे पुस्तकालय का शुभारम्भ किया गया है। DM मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि ज़िले के 369 विद्यालयों में झंडोतोलन के उपरान्त पुस्तकालय का शुभारंभ किया गया। 


पुस्तकालय के स्थापना एवं संचालन से बच्चों को पाठ्यपुस्तक के अतिरिक्त अन्य जानकारियां प्राप्त होंगी। जिसमे महापुरूषों की जीवनी, विज्ञान की जानकारियां, ऐतिहासिक जानकारियां, कविता, कहानियां, खेल कूद मनोरंजन की जानकारी मिलेगी। 

DM गुप्ता ने बताया कि विद्यालय के बच्चों के द्वारा पुस्तकालय के पुस्तकों का उपयोग से विद्यालय के प्रति आकर्षण बढ़ेगा। इन पुस्तकों से शिक्षक भी लाभान्वित होंगे। उन्हें भी अपने ज्ञान और जानकारी बढ़ाने में मदद मिलेगी। 

बता दें कि शिवहर जिले में पुस्तकालयों की हालत काफी दयनीय थी। लेकिन जिलाधिकारी के प्रयास से एक साथ इतने विद्यालयों में पुस्तकालय खोले जाने से जहां बच्चे खुश दिखाई दे रहे हैं। वहीं अभिभावक भी जिलाधिकारी के इस प्रयास की सराहना कर रहे हैं।

शिवहर से मनोज कुमार की रिपोर्ट 

Suggested News