बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, झारखंड CM हेमंत सोरेन का भी होगा टेस्ट

 शिबू सोरेन कोरोना पॉजिटिव, झारखंड CM हेमंत सोरेन का भी होगा टेस्ट

Ranchi: झारखंड मुक्ति मोर्चा अध्यक्ष और राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन और उनकी पत्नी रूपी सोरेन कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं.

 दोनों को आइसोलेट किया गया है. इसके साथ ही शिबू सोरेने के बेटे और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का सोमवार यानी 24 अगस्त को एक बार फिर कोरोना टेस्ट किया जाएगा.

आपको बता दें झारखंड में पिछले 24 घंटे में 927 मरीज स्वस्थ हुए हैं. इनमें रांची से 246, पूर्वी सिंहभूम से 216, धनबाद से 63, हजारीबाग से 58, देवघर से 54, गुमला से 49, गिरिडीह से 39, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम से 32-32, लोहरदगा से 25, पलामू से 19, कोडरमा से 18, बोकारो से 15, खूंटी से 12, गढ़वा से 10, चतरा व रामगढ़ से सात-सात, पाकुड़ से छह, जामताड़ा से पांच, गोड्डा व साहिबगंज से चार-चार, दुमका व सरायकेला से तीन-तीन संक्रमित स्वस्थ होकर डिस्चार्ज किये गये हैं. 

Suggested News