बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

दो पिस्टल, चार कारतूस, ब्राउन शुगर, चरस, ₹100 का जाली नोट, गांजा के साथ शिवम गिरफ्तार, साथी नमः शिवाय को ढूंढ रही पुलिस

दो पिस्टल, चार कारतूस, ब्राउन शुगर, चरस, ₹100 का जाली नोट, गांजा के साथ शिवम गिरफ्तार, साथी नमः शिवाय को ढूंढ रही पुलिस

SHEOHAR : शिवहर पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस  पुलिस ने एक अपराधी को दो पिस्टल चार कारतूस  ब्राउन शुगर, चरस, गांजा और जाली नोट के साथ पिपराही से गिरफ्तार किया है। 

इसका खुलासा करते हुए शिवहर के एसपी डॉ. संजय भारती ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया है कि पुलिस ने सूचना के आधार पर शातिर अपराधी पिपराही निवासी शिवम कुमार उर्फ अंकित सिंह के घर पर छापामारी कर गिरफ्तार किया  है। गिरफ्तार शातिर अपराधी के पास से दो पिस्टल, चार कारतूस ,ब्राउन शुगर, चरस, ₹100 का जाली नोट व गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है वही एक मोटरसाइकिल भी बरामद किया गया है। वहीं उनके एक सहयोगी  पिपराही के देकुली धरमपुर गांव के अपराध कर्मी नमः शिवाय भागने में सफल रहा। 

नमः शिवाय के साथ करता नशे का कारोबार

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी शिवम कुमार उर्फ अंकित सिंह अपने तस्कर मित्र नमः शिवाय के साथ मादक पदार्थों का कारोबार करता है। गिरफ्तार अपराधी कर्मी शिवम कुमार का अपराधिक इतिहास भी रहा है।फरार अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस के द्वारा छापेमारी की जा रही हैं। मौके पर प्रशिक्षु डीएसपी साकेत कुमार, अभिषेक कुमार, शिवहर नगर थाना अध्यक्ष रघुनाथ प्रसाद, पिपराही दरोगा सूरज कुमार गुप्ता, मिथिलेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे। 

Suggested News