बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लालू के 'भकचोन्हर' शब्द का शिवानंद तिवारी ने भोजपुरी में किया विश्लेषण, भोजपुरी भाषा को लेकर कह दी बड़ी बात

लालू के 'भकचोन्हर' शब्द का शिवानंद तिवारी ने भोजपुरी में किया विश्लेषण, भोजपुरी भाषा को लेकर कह दी बड़ी बात

Desk. राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव द्वारा बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास पर भकचोन्हर शब्द से की गयी टिप्पणी पर बिहार में सियासी घमासान मचा हुआ है. इसको कांग्रेस समेत कई पार्टी लालू यादव पर निशाना साध रही है. बढ़ते विवाद को देखकर राजद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवानंद तिवारी ने भकचोन्हर शब्द का भोजपुरी भाषा में विश्लेषण किया है. उन्होंने कहा कि भकचोन्हर शब्द कोई गाली नहीं है. इस शब्द को गाली समझने वाले लोग भोजपुरी भाषा का अपमान कर रहे हैं.

भकचोन्हर शब्द का भोजपुरी में किया विश्लेषण

लालू द्वारा भक्त चरण दास पर भकचोन्हर शब्द से की गयी टिप्पणी पर शिवानन्द तिवारी ने  सोशल मीडिया के जरिये भोजपुरी में विश्लेषण किया है. उन्होंने भोजपुरी में लिखा, भोजपुरी के भकचोन्हर शब्द प बवाल भइल बा. अइसन कहल जाता जइसे भकचोन्हर मतारी बहिन के गारी होखे. भोजपुरी भाषी आ भोजपुरी से मोहब्बत करेवाला होखे के नाते हमरा बुझाता कि यह शब्द के अर्थ के अनर्थ कके भोजपुरी के अपमान कइल जा रहल बा. रावा सभ भकचोन्हर के का मानें लगावतानी!

भक्त चरण दास भकचोन्हर है

बता दें कि दिल्ली से बिहार आने के दौरान लालू यादव ने दिल्ली में मीडिया के एक सवाल का जवाब देते हुए बिहार कांग्रेस प्रभारी को भकचोन्हर कह दिया था. इससे प्रदेश भर में विवाद छिड़ गया था. कांग्रेस ने लालू यादव पर दलित का अपमान करने का आरोप लगाया. अब भकचोन्हर शब्द का शिवानंद तिवारी ने भोजपुरी में विश्लेषण किया है.

Suggested News