बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शिवहर प्रशासन ने 142 घरों पर चलाया बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

शिवहर प्रशासन ने 142 घरों पर चलाया बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश के बाद हुई कार्रवाई

शिवहर. शिवहर जिले के कुशहर गांव में आज उच्च न्यायालय के आदेश पर शिवहर प्रशासन ने अपना बुलडोजर चलाया है। कुल 142 घर सरकारी जमीन पर वर्षों से कब्जा जमा कर बनाया गया था। उन पर प्रशासन ने कार्रवाई की है। कई घरों का दीवार तोरे गये तो कई के बरामदा। जिस पर अंचलाधिकारी अजय श्रीवास्तव और तरियानी थाना अध्यक्ष शोभा कांत पासवान के नेतृत्व में सरकारी जमीन को मुक्त कराया है।

हालांकि 15 दलित परिवार के लोगों को इस कार्रवाई से अलग रखने का काम किया गया है। किसी हंगामे की आशंका को लेकर यहां बड़ी संख्या में पुलिस बल और अधिकारियों को तैनात किया गया। कई लोग प्रशासनिक कार्रवाई से बचने के लिए खुद से अपने घर को तोड़ते दिखाई दिये। 

अंचलाधिकारी ने बताया कि उच्च न्यायालय के आदेश पर यह कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूर्व में सभी संबंधित लोगों को नोटिस जारी कर दिया गया था। कुछ लोग खुद अपने से ही अपने घर और बरामदे को हटा लिया था, जबकि कई लोगों के द्वारा जबरन कब्जा जमाया गया था। इसके कारण आज प्रशासन द्वारा बुलडोजर से अतिक्रमण भूमि को मुक्त कराया गया है।

Suggested News