बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ब्रेकिंग न्यूज: शिवहर में पुलिस की बंदूक से चली गोली,एक मतदानकर्मी घायल

ब्रेकिंग न्यूज: शिवहर में पुलिस की बंदूक से चली गोली,एक मतदानकर्मी घायल

शिवहर-  शिवहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है।जहां एक पुलिस की गोली से एक मतदान कर्मी घायल हो गया है।बताया जाता है कि मतदान जैसी ही शुरू हुआ कि डुमरी कटसरी के बूथ संख्या 275 पर एक सिपाही की बंदूक से गोली चल गयी।

बताया जाता है कि सिपाही को बंदूक संभालने के चक्कर में रायफल से अचानक गोली चल गयी जो एक पोलिंग अधिकारी को पेट में लग गयी।सिपाही के रायफल से चली गोली मतदानकर्मी के पेट में आर पार हो गई, जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गया है।तत्काल उसे इलाज के लिए  शिवहर सरोजा सीताराम अस्पताल ले जाया गया।इसके बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है स्थिति चिंताजनक है।

घायल शिवेंद्र किशोर सहायक शिक्षक हैं जो पोलिंग अधिकारी सीतामढ़ी जिले के महुआ गोट बाजीपुर बाजपट्टी निवासी है ।

Suggested News