बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शूटआउट@ बेगूसराय: BJP का CM नीतीश पर प्रहार, कहा- बिहार सम्भल नहीं रहा और चले हैं देश की राजनीति करने...

शूटआउट@ बेगूसराय: BJP का CM नीतीश पर प्रहार, कहा- बिहार सम्भल नहीं रहा और चले हैं देश की राजनीति करने...

पटना. बेगूसराय में मंगलवार शाम सरेराह 11 लोगों को गोली मारने की घटना के बाद बवाल मच गया है। भाजपा ने जंगलराज का आगाज करार दिया है। साथ ही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से इस्तीफे की मांग कर दी है। दूसरी तरफ बीजेपी ने आज बेगूसराय बंद का आह्वान किया है। नीतीश सरकार की पुलिस ने अब गोली मारने वाले शख्स को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। 12 घंटे बाद पुलिस ने दिखावे के लिए बड़ी कार्रवाई की है. घटना के मार्ग में शामिल रहे पुलिस गश्त दल के पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. 

गोलीकांड के विरोध में बेगूसराय बंद

बेगूसराय एसपी योगेन्द्र कुमार ने गश्त में शामिल रहे 7 पुलिसवालों को निलंबित करने करने का आदेश जारी किया है. उन पर काम में लापरवाही बरतने का आरोप लगा है. बेगूसराय गोलीकांड को लेकर भारी बवाल हो रहा है. बेगूसराय में बुधवार को लोगों ने बंद का आह्वान किया है. इस घटना के विरोध में पूरे बेगूसराय में आक्रोश देखा जा रहा है. लोगों ने जहाँ तहां सड़क जाम कर रखा है. वहीं बाजारों में व्यापारियों ने स्वतः ही अपनी दुकानें बंद कर रखी हैं. घटना के बाद से बेगूसराय में कई राजनीतिक दलों का भी विरोध देखा जा रहा है. 

बीजेपी का सीएम नीतीश पर बड़ा प्रहार

इधर बिहार बीजेपी ने नीतीश सरकार पर जमकर प्रहार किया है। बिहार बीजेपी के प्रवक्ता अखिलेश सिंह ने कहा है कि सूबे में लगातार जंगल राज हावी हो रहा है. दुर्भाग्य है कि जंगल राज को मुख्यमंत्री जनता राज कह रहे हैं। बिहार की आम जनता दहशत में है,अपराधियों का मनोबल सातवें आसमान पर है. ऐसा लगता है अपराधियों को सरकारी संरक्षण प्राप्त है। शासन का इकबाल खत्म है। अपराधियों के दिल से प्रशासन का भय समाप्त है। इसी का परिणाम है कि अपराधी बड़ी बड़ी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बेगूसराय की घटना अपराधियों बढ़े हुए मनोबल का परिणाम है। आम जन में दहशत फैलाने का प्रयास हो रहा है। ऐसा लाचार मुख्यमंत्री इतिहास में कभी कोई नहीं देखा होगा। नीतीश कुमार के स्वार्थ,अहंकार ,लालच की बलि वेदी पर बिहार को चढ़ा दिया गया है। भय और दहशत में जी रहे बिहार के विकास की गति पर ब्रेक लग गया। दुर्भाग्य है बिहार सम्भल नहीं रह है,देश की राजनीति करने चले है।

Suggested News