बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

गोपालगंज में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

GOPALGANJ : थावे बस स्टैंड के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक पान दुकानदार की मौत हो गयी। जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जाता है कि थावे थाने के गजाधर टोला गांव निवासी स्वर्गीय जय गोबिंद साह के 50 वर्षीय पुत्र ठाकुर साह अपने घर से गुरुवार की सुबह पांच बजे गांव के केशव साह गोड के साथ थावे बस स्टैंड पर स्थित पान की दुकान खोलने के लिए जा रहे थे। 

गोपालगंज मीरगंज एनएच 531पर थावे बस स्टैंड पर सड़क पार करने के दौरान एक अज्ञात बाइक ने धक्का मार दिया। बाइक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। सड़क दुर्घटना में दोनो व्यक्ति घायल हों गए। गभीर रूप से घायल दोनो को आसपास के लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति चिंताजनक होने के कारण ठाकुर साह को  चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। जहॉ इलाज के लिए गोरखपुर ले जाने के क्रम में घायल दुकानदार ठाकुर साह की  मौत रास्ते मे हो गई। 

जबकि दूसरा घायल व्यक्ति केशव साह गोड का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वही मौत की सूचना मिलते ही परिजनो में कोहराम मच गया। बताया जाता है,की मृतक पान दुकानदार का दो बेटे एव एक बेटी है। जिसमे एक  बेटा की शादी हुई है। 

मृतक परिवार का मात्र एक कमाउ सदस्य था।जो बस स्टैंड पर पान की दुकान चलाकर गुजर बसर करता था। मौत की सूचना मिलने पर पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया की शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया।

गोपालगंज से आलोक कुमार की रिपोर्ट

Suggested News