बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्रिकेट के खेल में हुए झगड़े में चल गई गोली, महिला सहित तीन लोग घायल, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़

क्रिकेट के खेल में हुए झगड़े में चल गई गोली, महिला सहित तीन लोग घायल, गाड़ियों में भी की गई तोड़फोड़

GAYA : आज कल कानून को हाथ में लेने से लोग बाज नहीं आ रहे हैं। थोड़ी सी विवाद में गोलीबारी शुरू हो जाती है यह घटना है गया जिले के बाराचट्टी थाना क्षेत्र के बजरकर गांव की। जहां गुरूवार की देर शाम आचानक दो पक्षों के बीच गोलियों की तडतडाहट से पूरा गांव गूंज गया। वहीं गोलीबारी की इस घटना में महिला समेत तीन लोगों शाहबाज अख्तर 35 वर्ष,अख्तरी खातुन 55 वर्ष एवं राशीद जफर 22 वर्ष गोली लगने से घायल हुए है। सभी का प्राथमिकी उपचार बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे किया गया। 

पुलिस निरीक्षक रामलखन पंडित ने बताया कि बच्चें आपस में क्रिकेट मैच खेल रहे थे, इसी दौरान दोनों टीमों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया। बच्चों का विवाद बढ़ते बढ़ते बड़ों तक पहुंच गया। जो बाद में मारपीट और फिर गोलीबारी तक पहुंच गई। वही गांव मे लगे ट्रक व चार पहिया वाहनो के शीशे को तोड़ दिया गया  पथराव किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया की अभी तक दोनो पक्ष के तरफ से कोई आवेदन नही मिली है, ना ही कोई गिरफ़्तारी है।

इस संबंध में चिकित्सा पदाधिकारी शबबीबुल हक ने बताया कि अख्तरी खातुन के जांघ मे गोली है जिसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है वहीं शहवाज व रााशिद जफर भी गोली लगने से घायल है। इन सभी को बेहतर इलाज के लिए गया रेफर किया गया है। घटना की सूचना होते ही बजरकर गांव पुलिस छावनी मे तब्दील हो गई है। मौके पर धनगांई थानाध्यक्ष अंगद पासवान एव बाराचट्टी पुलिस निरीक्षक रामलखन पंडित गांव मे कैंप किए हुए है। 

Suggested News