बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगदारी देने से किया इनकार, घर के घुसकर पूर्व सैनिक को मारी गोली, हालत गंभीर

रंगदारी देने से किया इनकार, घर के घुसकर पूर्व सैनिक को मारी गोली, हालत गंभीर

MUNGER : मुंगेर जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां बीती अपराधियों ने घर में घुसकर एक पूर्व फौजी को गोली  मार दी। घटना में गंभीर रुप से घायल फौजी को इलाज के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है।  
 
 घटना के संबंध में बताया गया है कि शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र के वासुदेवपुर ओपी स्थित मोगल बाजार में रंगदारी नहीं देने पर अपराधियों ने घर से बुलाकर पूर्व फौजी को गोली मार दी। गोली फौजी के दाहिने हाथ और बाएं जांघ में लगी है। परिजनों द्वारा घायल जवान को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। 

घायल फौजी की पत्नी ने बताया कि 6 महीने पहले हमारे पति आर्मी से रिटायर्ड होकर आए हैं। तब से हमलोग मोगल बाजार में घर बनाकर रह रहे हैं। शुरु से ही अपराधी सुखो मंडल के द्वारा लगातार दो लाख की रंगदारी मांग की जा रही है। 

महिला ने बताया कि बीती रात उसके घर पर सुखो मंडल अपने 10-12 लोगों के साथ घर पर आ धमका और मेरे पति को बोला की बाहर चलो कुछ बात करनी है। मेरे पति उसके साथ जैसे ही घर से बाहर निकले उनके साथ मारपीट शुरु कर दी। जब हमलोग बाहर निकले तो उनलोगों ने मेरे पति को गोली मार दी और चलते बने। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही एएसपी हरिशंकर कुमार और कोतवाली थाना अध्यक्ष रोहित कुमार  अस्पताल पहुंच कर मामले का जायजा लिया। पीड़ित के परिजनों के बयान पर सुखो मंडल और अन्य पर मामला दर्ज कर पुलिस मामले की जांच और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। 

Suggested News