बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

तिरंगे के सम्मान के लिए दिखा जज्बा : कमर से भी अधिक पाने के बीच खड़े होकर किया झंडोतोलन

तिरंगे के सम्मान के लिए दिखा जज्बा : कमर से भी अधिक पाने के बीच खड़े होकर किया झंडोतोलन

KHAGDIYA : तिरंगे को लेकर देश के लोगों में कितना सम्मान और जज्बा है। इसकी कई तस्वीरें सामने आती हैं। ऐसी ही एक तस्वीर बिहार में बाढ़ से घिरे खगड़िया जिले से सामने आई है। यहां एक उच्च माध्यमिक विद्यालय में झंडोतोलन किया गया। लेकिन, यह झंडोतोलन कुछ खास था, क्योंकि पूरे स्कूल परिसर में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। इसी बाढ़ के पानी के बीच न सिर्फ झंडोतोलन किया गया, बल्कि स्कूल के प्राचार्य व अन्य लोगों ने तिरंगे को सलामी भी दी। अब इसका वीडियो सामने आया है और लोग स्कूल के प्राचार्य की तारीफ कर रहे हैं

कमर से अधिक था पानी

वीडियो जिले के परबत्ता थाना के माधवपुर स्थित दुरन सिंह उच्च माध्यमिक विद्यालय का बताया जा रहा है। जिले के दूसरे पंचायतों की तरह माधवपुर भी पूरी तरह से बाढ़ से घिरा हुआ है। स्कूल में कमर भर से अधिक पानी है, लोग परेशानी से घिरे हैं, लेकिन इसके बाद भी देश की आजादी के जश्न को लेकर जज्बा कम नहीं हुआ। स्कूल में बाढ़ के पानी के बीच न सिर्फ झंडोतोलन की व्यवस्था की गई, बल्कि स्कूल के प्राचार्य भी कमर तक पानी के बीच खड़े होकर झंडोतोलन कर रहे हैं। 

वीडियो हो रहा है वायरल

जिस तरह कमर भर पानी के बीच स्कूल में प्राचार्य झंडोतोलन कर रहे हैं, उसका वीडियो जिले के सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। लोग उसे खूब पसंद कर रहे हैं और शेयर कर रहे हैं।

Suggested News