बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

श्रवण अग्रवाल ने रालोजपा का दामन छोड़ा, पार्टी से इस्तीफा दे केंद्रीय मंत्री पारस पर लगाये गंभीर आरोप

श्रवण अग्रवाल ने रालोजपा का दामन छोड़ा, पार्टी से इस्तीफा दे केंद्रीय मंत्री पारस पर लगाये गंभीर आरोप

पटना. रालोजपा प्रवक्ता श्रवण अग्रवाल ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्य पशुपति कुमार पारस को पत्र लिखकर इस्तीफा की पेशकश की है। इस दौरान उन्होंने केंद्रीय मंत्री पारस पर गंभीर आरोप भी लगया है। उन्होंने लोजपा के संस्थापक रामविलास पासवान के सपनों को तार-तार करने का आरोपा पारस पर लगाया है और पार्टी के कार्याकर्ताओं की उपेक्षा का भी आरोप लगया है।

उन्होंने पत्र में साफ साफ लिखा है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस के आवास पर कई बिचौलिये मौजूद रहते हैं, जो आम कार्यकर्ताओं की बातों को नहीं सुनते हैं। श्रवण अग्रवाल ने आरोप लगाया है कि केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस नरेंद्र मोदी के मिशन को भी कुंद करने में लगे हुए हैं।

श्रवण अग्रवाल के अचानक इस्तीफा दिए जाने से कई सवाल खड़े हो रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के अंदरखाने ही विवाद के कारण यह बड़ा कदम उठाया गया है। साथ ही श्रवण कुमार ने एक पत्र के जरिए केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस और उनके कई नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।


Suggested News