बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शत्रुध्न सिन्हा ने जेड सिक्योरिटी हटाये जाने को लेकर उठाए सवाल, राजनाथ सिंह से पूछा- क्या जानबूझकर हटाई सुरक्षा?

शत्रुध्न सिन्हा ने जेड सिक्योरिटी हटाये जाने को लेकर उठाए सवाल, राजनाथ सिंह से पूछा- क्या जानबूझकर हटाई सुरक्षा?

PATNA : भाजपा के बागी सांसद शत्रुध्न सिन्हा ने केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह को पत्र लिख कर जेड श्रेणी सुरक्षा व्यवस्था हटाये जाने को लेकर सवाल खड़े किये हैं। शत्रुध्न सिन्हा ने राजनाथ सिंह से पूछा है कि क्या ये व्यवस्था जानबूझकर हटाई गई है? उन्होंने  चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर मेरे साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी केन्द्र सरकार की होगी।

बिना सुरक्षा कैसे होगा चुनाव प्रचार?

शत्रुध्न सिंहा ने पत्र में लिखा है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में उनको जनता के बीच ज्यादा जाना होगा। ऐसे में ज्यादा सुरक्षा व्यवस्था की जरुरत होगी। ऐसे में जेड सुरक्षा व्यवस्था के बिना उनकी जान को खतरा बढ़ जाएगा। शत्रुध्न सिंहा ने आगे लिखा है कि ऐसे में अगर मेरी जान और मेरी फैमली के साथ कोई घटना होती है तो इसकी जिम्मेवारी गृह मंत्री और केन्द्र सरकार की होगी।

देश में बदलाव की हवा

शत्रुध्न सिंहा ने कहा कि अगर मौजूदा केन्द्र सरकार एक सांसद की सुरक्षा व्यवस्था नहीं कर सकती तो फिर आम आदमी की क्या सुरक्षा करेगी। उन्होंने कहा कि देश में बदलाव की हवा चल रही है जो आने वाले समय में और तेज होगी।

देखें शत्रुध्न सिंहा का पत्र :

Suggested News