बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नीतीश जी....आरसीपी सिंह-संजय सिंह सरकारी बंगला में किस हैसियत से रह रहे? आपकी नैतिकता कहां गई है-श्याम रजक

नीतीश जी....आरसीपी सिंह-संजय सिंह सरकारी बंगला में किस हैसियत से रह रहे? आपकी नैतिकता कहां गई है-श्याम रजक

PATNA : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्याम रजक ने आज अपना सरकारी आवास को खाली कर दिया। इस दौरान वे नीतीश सरकार पर जमकर हमला किया।श्याम रजक ने कहा कि हमने ऩैतिकता का पालन करते हुए मंत्री और विधायक पद से इस्तीफा देने के बाद आज सरकारी आवास को खाली कर दिया। लेकिन नीतीश कुमार को यह बताना चाहिए कि जब उन्होंने मुख्यमंत्री पद छोड़ा था, तो क्या-क्या सुविधा ली थी। 

संजय सिंह को किस हैसियत से बंगला मिला है सीएम साहब?

श्याम रजक ने सीएम नीतीश से सवाल पूछा कि मुख्यमंत्री बतायें किस हैसियत के उनके खास राज्यसभा सांसद आरसीपी सिह सरकारी बंगला में रहते हैं।आरसीपी सिंह के अलावे पूर्व विधान पार्षद संजय सिंह भी सरकारी बंगले में रह रहे हैं .वे किस हैसियत से रहे रहे हैं।क्या मुख्यमंत्री नैतिकता दिखायेंगे ौर उसे बंगला खाली करवायेंगे।पूर्व मंंत्री श्याम रजक ने कहा कि कई और ऐसे लोग हैं जो अवैध तरीके से सरकारी बंगला में रह रहे हैं।

पूर्व मंत्री ने कहा कि जदयू के तमाम नेता कैसे सरकारी बंगलों में रह रहे हैं। नैतिकता का पालन सरकार को करना चाहिए। उन्होंने कहा कि नीतीश सरकार में केवल सुशासन की बात होती है, उसका पालन नहीं नहीं होता है।  श्याम रजक ने कहा कि सरकार में शामिल लोग सिर्फ नैतिकता की बात करते हैं,  लेकिन हमने हमेशा नैतिकता दिखायी है। पूर्व पीएम चंद्रशेखर हमारे राजनीतिक गुरु और बाबा साहब अंबेडकर हमारे आदर्श है। जब हम बंगले में आये थे, तो तीन पेड़ थे, बाकी सब मैंने लगाये। हमारा पर्यावरण और प्रकृति के प्रति प्रेम और कर्त्तव्य है। दलितों से संबंधित सवाल हमने सरकारी रिपोर्ट के आधार पर उठाए है। 

बता दें, बीते दिनों श्याम रजक ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद उन्होंने विधायक पद से इस्तीफा देकर राजद में शामिल हो गए थे

Suggested News