बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

शराब के नशे में आधी रात को महिला के घर में पकड़े गए दारोगा जी, ग्रामीणों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

शराब के नशे में आधी रात को महिला के घर में पकड़े गए दारोगा जी, ग्रामीणों ने जमकर सुनाई खरी खोटी

BAGAHA : बिहार में पूर्ण शराबबंदी लागू है। इसे सख्ती से लागू करने के लिए जहाँ पुलिस और उत्पाद विभाग की टीम को सख्त निर्देश दिए गए हैं। वहीँ सरकारी कर्मियों को शराब नहीं पीने की शपथ भी दिलाई गयी है। हालाँकि कई बार कर्मियों द्वारा ही इस कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाने का मामला सामने आता है। ताज़ा मामला बगहा में सामने आया है। 

इसी सिलसिले में धनहा थाना में पदस्थापित एसआइ कंचन सिंह आधी रात को बगहा के मलपुरवा में शराब के नशे में पकडे गए। जिन्हें पकड़ कर लोगों ने जमकर खरीखोटी सुनाई। लोगों ने बताया कि रात के 12 बजे महिला के घर मे घुसकर दारोगा हंगामा कर रहे थे। जिसको पड़ोसियों द्वारा पकड़ कर खरी खोटी सुनाते हुए वीडियो वायरल कर दिया गया। जिसके बाद मामले की चर्चा जोर शोर से होने लगी। 

हालाँकि NEWS4NATION इस वायरल विडियो की पुष्टि नहीं करता है। लोगों ने बताया की दारोगा बगहा थाना में तैनात था। तब भी वह महिला के घर आता था। इसके बाद धनहा ट्रांसफर हो जाने के बाद भी वह महिला के घर आता है। हालाँकि बगहा एसपी किरण कुमार गोरख जाधव ने मामले की जांच करने का आदेश इंस्पेक्टर को दिया है।

बगहा से माधवेन्द्र पाण्डेय की रिपोर्ट 

Suggested News