बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा में सहोदर भाईयों को मामूली विवाद में बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

नालंदा में सहोदर भाईयों को मामूली विवाद में बदमाशों ने मारी गोली, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

NALANDA : जिले के नूरसराय थाना इलाके के नीरपुर गांव में मामूली विवाद में गोतिया ने 2 सहोदर भाइयों को गोली मार दिया। जख्मी योगेंद्र प्रसाद का पुत्र जयचंद वर्मा एवं उदय वर्मा है। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से दोनों को विम्स रेफर कर दिया गया। वहाँ से भी चिकित्सक ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया। 

जख्मी के पिता योगेंद्र प्रसाद ने बताया कि वे अपने पुत्र के साथ घर के पास भजन गा रहे थे। उसी दौरान गोतिया के लोगों से मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद गाली गलौज मारपीट के बाद गोली चला दी। गोलीबारी की घटना में उनके दोनों पुत्र को गोली लग गयी।

बदमाशों पर 3 राउंड फायरिंग करने का आरोप पीड़ित पक्ष के द्वारा लगाया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। घटना के बाद आरोपित गांव छोड़कर फरार हो गया। 

नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने बताया कि मामूली बात पर गोतिया पर गोलीबारी का आरोप लगा रहे हैं। जख्मी दोनों युवक के इलाज निजी क्लीनिक में चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं। सभी गांव छोड़कर फरार है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News