बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

चुनाव लड़ने पर अड़े सिंह मेंशन के युवराज, 22 अप्रैल को नामांकन का किया एलान, बीजेपी परेशान

चुनाव लड़ने पर अड़े सिंह मेंशन के युवराज, 22 अप्रैल को नामांकन का किया एलान, बीजेपी परेशान

NEWS4NATION DESK : सिंह मेंशन की ओर से धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के एलान ने भाजपा की परेशानी बढ़ा दी है। सिंह मेंशन के छोटे युवराज व झरिया से बीजेपी विधायक संजीव सिंह के छोटे भाई सिद्धार्थ धनबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर अड़े हैं। उन्होंने 22 अप्रैल को नामांकन करने का एलान किया है। 

जनता मजदूर संघ कुंती गुट के संयुक्त महामंत्री व सिंह मेंशन के सिद्धार्थ गौतम धनबाद लोकसभा से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ेंगे। जनता मजदूर संघ कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने 22 अप्रैल को नामांकन करने का एलान किया। वहीं उन्होंने कहा कि उनकी स्टार प्रचारक मां व झरिया की पूर्व भाजपा विधायक सह जनता मजदूर संघ की महामंत्री कुंती देवी होंगी। सिद्धार्थ ने कहा कि विधानसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटी तैयार हो चुकी है। यह लोकसभा चुनाव धनबाद के लिए निर्णायक होगा।

इधर सिद्धार्थ के इस एलान के बाद बीजेपी परेशान है। धनबाद से लोकसभा प्रत्याशी पीएन सिंह पहले ही धनबाद मंडल कारा में संजीव सिंह से मिल चुके हैं। संजीव सिंह ने भाजपा के पक्ष में बयान दे चुके हैं। 

बताया जा रहा है कि संजीव सिंह के बीजेपी के साथ होने के बाद भी सिद्धार्थ के चुनाव लड़ने के अपने फैसले पर कायम रहने के बाद बीजेपी की बेचैनी बढ़ गई है। सिंह मेंशन को मनाने की कवायद अब रांची से की जा रही है। इसे लेकर सीएम ने नेताओं के साथ बैठक भी की है।

चर्चा  है कि बैठक के दौरान सिद्धार्थ को कैसे मनाया और  बैठाया जाए इस बात को लेकर विचार-विर्मश किया गया।  अब यह समय बताएगा कि सिद्धार्थ को बैठाने की योजना में भाजपा कितनी सफल होती है। 

Suggested News