बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिद्धू की बोलती बंद, खत्म हो सकता है आवाज का जादू

सिद्धू की बोलती बंद, खत्म हो सकता है आवाज का जादू

NEWS4NATION DESK : कभी क्रिकेट के मैदान पर विरोधी टीम के छक्के छुड़ा देने वाले बल्लेबाज नवजोत सिंह सिद्धू ने जब क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया तब किसी को यह नहीं पता था कि सिद्धू क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में अपना झंडा गाड़ देंगे। क्रिकेट के मैदान से निकलकर स्टेडियम के कमेंट्री बॉक्स में बैठे सिद्धू ने अपनी बेहतरीन कमेंट्री और जादू भरी आवाज से फैंस को दीवाना बना दिया। सिद्धू ने छोटे पर्दे पर कई शोज की होस्टिंग की तो सभी उनके कायल हो गए। उन्होंने राजनीति में कदम रखा तो वहां भी सफलता ने उनके कदम चूम लिए। लेकिन जादू भरी आवाज के मालिक सिद्धू की बोलती इन दिनों बंद है खतरा उनकी आवाज पर है।

सिद्धू की आवाज़ पर संकट

दरअसल नवजोत सिंह सिद्धू इन दिनों खतरनाक थ्रोट इंफेक्शन का सामना कर रहे हैं। सिद्धू कि आवाज नहीं निकल पा रही और डॉक्टरों ने उन्हें 5 दिनों तक चुप रहने को कहा है। उन्होंने अगर ऐसा नहीं किया तो डॉक्टरों के मुताबिक उनकी आवाज हमेशा के लिए जा सकती है। 

चुनाव प्रचार से हाल बेहाल

सिद्धू का यह हाल कांग्रेस के लिए विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान हुआ है। आपको बता दें कि नवजोत सिंह सिद्धू 17 दिनों तक चुनाव प्रचार में लगातार भिड़े रहे। इस दौरान उन्होंने तकरीबन 70 से ज्यादा जनसभाओं को संबोधित किया जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई है।

Suggested News