भागलपुर में पकड़ौआ विवाह का दिखा साइड इफेक्ट, लड़की पसंद नहीं आने पर लड़के ने जहर खाकर की ख़ुदकुशी की कोशिश, अस्पताल में चल रहा है इलाज

भागलपुर में पकड़ौआ विवाह का दिखा साइड इफेक्ट, लड़की पसंद नहीं

BHAGALPUR : बिहार में पकड़ौआ विवाह  यानी जबरिया शादी का एक और मामला सामने आया है। जबरिया शादी का हश्र दर्दनाक है। जिस लड़के की शादी जबरदस्ती करा दिया गया, उसने जहर खा लिया है। जिंदगी और मौत के बीच भागलपुर के जेएलएन अस्पताल मायागंज में भर्ती है। मामला अमरपुर थाना इलाके के भरको कटहरा इलाके की है। 

अस्पताल में भर्ती जबरिया शादी के शिकार शिवनंदन ठाकुर के भाई अजय ठाकुर बताते हैं कि लड़का को लड़की पसंद नहीं थी। लड़की गोरयासी शाहकुंड की रहनेवाली है। जब घटना की जानकारी हुई तो शिवनंदन के पिता विंदेश्वरी ठाकुर समाज के कुछ परिजन को लेकर गोरयासी गांव लड़की वाले के घर पहुंचे तो, उनलोगों को बंधक बनाकर कमरे में बंद कर दिया। 

लड़की के पिता पप्पू ठाकुर का कहना है जब लड़का स्वस्थ होकर लौटेगा। तभी उनके गार्जियन को छोड़ा जाएगा। फिलहाल मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा है। लड़के के परिजन इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल में हैं। लेकिन जबरिया शादी का जो दर्द है उसे आप देख और समझ सकते हैं।

भागलपुर से बालमुकुन्द की रिपोर्ट