बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिल्वर स्क्रीन पर चलेगा हॉकी के जादूगर का जादू, बायोपिक का हुआ एनाउंसमेंट

सिल्वर स्क्रीन पर चलेगा हॉकी के जादूगर का जादू, बायोपिक का हुआ एनाउंसमेंट

मुंबई। भारतीय खेल जगत में मेजर ध्यानचंद का नाम बेहद सम्मान के साथ लिया जाता है। अब खेल प्रेमी हॉकी के इस जादूगर का करिश्मा सिनेमा के बड़े पर्दे पर भी देख सकेंगे। हॉकी के इस महान खिलाड़ी की जिंदगी पर फिल्म बनाने की तैयारी है। मंगलवार को अधिकृत रूप से फिल्म की घोषणा कर दी गई है।

इस लीजेंड खिलाड़ी को कहानी को बड़े पर्दे पर उतारने का बीड़ा उठाया है रॉनी स्क्रूवाला और ब्‍लू मंकी फिल्‍म्‍स ने। फिल्म के निर्देशन की जिम्मेदारी उठाई है अभिषेक चौबे ने. जो इससे पहले सुशांत सिंह राजपूत के साथ सोनचिड़िया बना चुके हैं। फिल्म को 2022 में प्रदर्शित करने की योजना है। फिलहाल यह तय नहीं है कि मेजर ध्यानचंद की भूमिका के लिए किस अभिनेता को चुना जाएगा। फिल्म की पूरा कास्टिंग बाकी है।


बता दें कि ध्यान चंद को हॉकी के सबसे कामयाब खिलाड़ियों में माना जाता है। ध्यानचंद ने 1925 से 1949 तक भारतीय हॉकी टीम का प्रतिनिधित्व किया, उन्होंने अपने करियर के दौरान सेंटर फॉरवर्ड के रूप में 185 मैच खेले, जिनमें 500 से अधिक गोल किए थे। 29 अगस्त को उनके जन्मदिन को राष्ट्रीय खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है। 

विश्वनाथन आनंद पर भी बन रही है फिल्म

खिलाड़ियों की जिंदगी पर फिल्म बनाने का चलन जोर पकड़ रहा है। आनेवाले दिनों में कई खिलाड़ियों की जिंदगी पर बायोपिक रिलीज के लिए तैयार है। तीन दिन पहले ही शतरंज के ग्रेंडमास्टर विश्वनाथन आनंद की बायोपिक बनाने की बात सामने आई थी, जिसका निर्देशन आनंद एल राय करनेवाले हैं।

Suggested News