बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिपाही पर हमले के आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर, परीक्षा केंद्र के गेट के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद

   सिपाही पर हमले के आरोपितों ने कोर्ट में किया सरेंडर, परीक्षा केंद्र के गेट के पास गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ था विवाद

नवादा।  परीक्षा केंद्र पर सिपाही पर हमले के दो नामजद आरोपितों ने सोमवार को कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के लीला बिगहा गांव के पंकज यादव और सागर यादव ने आत्मसमर्पण किया है। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताए गए हैं। पुलिस की दबिश पर दोनों न्यायालय पहुंचे और सरेंडर किया। 

क्या है पूरा मामला

मामला दो दिन पहले का है, जब जिला मुख्यालय में अतोआ रोड स्थित मानस भारती एजुकेशनल कॉम्पलेक्स परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट के पास  कि कई लोगों ने केंद्र के मुख्य द्वार के आसपास अपनी-अपनी गाड़ी पार्क कर दी थी। इस दौरान वहां ड्यूटी पर मौजूद सिपाही पिंटू कुमार ने ऐसा करने से मना किया दो कुछ लोग उग्र हो गए और धक्का मुक्की करने लगे। इसी बीच कुछ शरारती तत्वों ने ईंट चला दिया। जिससे सिपाही जख्मी हो गए। ईंट चेहरे पर आ लगा। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस बल वहां पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। इस घटना के बाद से हमलावरों की तलाश की जा रही थी। न्यूज4नेशन ने इस घटना की खबर प्रमुखता से प्रसारित की थी।

परीक्षा में सख्ती को लेकर पहले से थी नाराजगी

इधर लोगों के बीच चर्चा है कि परीक्षा में काफी सख्ती बरती जा रही है। जिससे छात्रों में नाराजगी है। एक दिन पहले इसी केंद्र पर परीक्षा दे रहे छात्र ने कॉपी फाड़ दी थी। उस छात्र का कहना था कि कोरोना काल में पढ़ाई नहीं हुई। स्कूल-कोचिंग बंद रहे। अब परीक्षा में सख्ती बरती जा रही है।

Suggested News