बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सर, बियाह नहीं होने दे रहा बड़ा भाई ! सरकारी शिक्षक ने डीएम से लगाई गुहार, अगुआ को भड़काने का लगाया आरोप

सर, बियाह नहीं होने दे रहा बड़ा भाई ! सरकारी शिक्षक ने डीएम से लगाई गुहार, अगुआ को भड़काने का लगाया आरोप

GOPALGANJ : बिहार के गोपालगंज में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जहाँ एक सरकारी शिक्षक अपनी शादी की गुहार लगाने डीएम के जनता दरबार में पहुँच गया। शादी में बाधा खड़ी करने का आरोप उसने अपने ही बड़े भाई पर लगाया है। 

डीएम से फ़रियाद लगाते हुए शिक्षक ने कहा की हुजूर मैं सरकारी शिक्षक हूं और अभी तक अविवाहित नवयुवक हूं। मेरा भाई मेरी शादी नहीं करवाने दे रहा है। वह मेरी जान का दुश्मन है। इसलिए मैं आपके पास फरियाद लेकर आया हूं।

बता दें की सरकारी शिक्षक ओमप्रकाश सिंह जिले के विजयीपुर के निवासी हैं। उम्र 35 साल के आसपास है। लेकिन अभीतक उनकी शादी नहीं हुई है। हालाँकि ओमप्रकाश चार भाई हैं। जिसमें दो झारखण्ड में रहते हैं। जबकि तीसरा भाई हरिनारायण सिंह उनके साथ ही गाँव में रहता है। 

शिक्षक का आरोप है की जब भी कोई अगुआ शादी करने के लिए आता है। इसी दौरान वहां आकर उनका भाई हरिनारायण सिंह और उनका बेटा निर्भय सिंह उर्फ़ छोटू सिंह अगुआ को भड़का देते हैं। जिससे उनकी शादी नहीं हो पाती है। ओमप्रकाश ने यह भी बताया की उनकी सम्पत्ति हडपने के लिए इस तरह की हरकत करते हैं। उन्होंने डीएम से इस मामले को लेकर कार्रवाई करने की मांग की है।

Suggested News