बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

"सर सोना बना दीजिए".... न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को बीजेपी समर्थकों की ने आलू थमा कर दी खास मांग, जमकर लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे...

"सर सोना बना दीजिए".... न्याय यात्रा पर निकले राहुल गांधी को बीजेपी समर्थकों की ने आलू थमा कर दी खास मांग, जमकर लगाए 'मोदी-मोदी' के नारे...

PATNA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों न्याय यात्रा पर हैं। उनकी न्याय यात्रा की शुरूआत मणिपुर से हुई थी। वहीं मुंबई में जाकर न्याय यात्रा समाप्त होगी। यह यात्रा दो महीने तक चलने वाली है। राहुल गांधी की न्याय यात्रा देश के कई राज्यों से होकर गुजर रही है। वहीं इसी कड़ी में सोशल मीडिया पर तेजी से एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी के न्याय यात्रा के दौरान बीजेपी समर्थक मजाकिया लहजे में ना सिर्फ राहुल गांधी पर निशाना साध रहे बल्कि उनके काफिले के सामने 'मोदी', 'मोदी' और 'जय श्रीराम' के नारे भी लगा रहे हैं।

दरअसल, यह वीडियो मध्य प्रदेश के शाजापुर का है। जहां बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए स्वागत किया। बीजेपी कार्यकर्ताओं ने राहुल का 'मोदी, मोदी' और 'जय श्री राम' के नारों के साथ स्वागत किया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि राहुल के एक पुराने बयानों को लेकर तंज कसते हुए बीजेपी कार्यकर्ता उन्हें आलू थमाते हुए भी नजर आए। साथ ही कहने लगे कि उसे सोना बनाकर लौटा दें। 

वहीं यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दिख रहा कि राहुल गांधी का काफिला गुजर रहा है, तो वहां कुछ बीजेपी कार्यकर्ता पार्टी का झंडा लिए खड़े हैं। राहुल जब उनसे मिलने जाते हैं, तो वे लोग मोदी-मोदी और जय श्री राम के नारे लगाने लगते हैं। जैसे ही राहुल उनके करीब पहुंचते हैं, कुछ कार्यकर्ता राहुल को आलू देने लगते हैं और कहते हैं कि वे उन्हें सोने में बदलकर लौटा दें। इसके बाद राहुल को अपने काफिले की ओर लौटते हुए देखा जा सकता है। 

वहीं अपने काफिले पर पहुंच कर कांग्रेस नेका कार्यकर्ताओं की तरफ फ्लाइंग किस भी देते नजर आए। बता दें कि, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा अभी मध्य प्रदेश से गुजर रही है। राज्य के तमाम कांग्रेस के दिग्गज नेता इस यात्रा में शामिल हुए हैं। कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, जीतू पटवारी न्याय यात्रा का हिस्सा बने हैं। मध्य प्रदेश के बाद न्याय यात्रा गुजरात भी जाने वाली है, जिसके बाद ये महाराष्ट्र में समाप्त होगी।   

Suggested News