बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में गंगा नदी ने डूब रही लड़की को बचाने गहरे पानी में गयी ननद भौजाई, डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

मुंगेर में गंगा नदी ने डूब रही लड़की को बचाने गहरे पानी में गयी ननद भौजाई, डूबने से हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

MUNGER : होली से ठीक पहले मुंगेर में गंगा स्नान करने गई ननद भाभी की डूबने से मौत हो गयी है। स्थानीय गोताखोरों ने काफी मशक्कत के बाद गंगा से शव निकाला। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। दरअसल होली के एक दिन पूर्व एक परिवार में दो दो मौत ने पूरे परिवार को हिला कर रख दिया है। 

धरहरा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव की सुनैना कुमारी अपनी ननद सिंधुजा कुमारी के साथ स्थानीय दुर्गापुर गंगा घाट पर दोपहर स्नान करने के लिए गई हुई थी। वहां घाट पर स्नान के दौरान दोनो ने देखा की गंगा में स्नान करने आई एक लड़की डूब रही है। दोनो उसे बचाने के लिए आगे बढ़ी पर वो दोनो भी ज्यादा गहरे पानी में चली गई  और डूबने लगी।

यह देख स्थानीय लोगों ने डूब रही उस लड़की को बचाने में तो सफल रहे। पर ज्यादा गहरे पानी में चले जाने के कारण दोनो ननद और भाभी डूब गई। घटना के बाद गांव में कोहराम तो मचा ही। पर परिवार वालों पर एक दुख का पहाड़ हो टूट पड़ा। परिवार वालों का रो रो के बुरा हाल है । वही स्थानीय लोगों के द्वारा स्थानीय थाना को फोन किया गया । जिसके बाद स्थानीय गोताखोरों के मदद से दो घंटे के मशक्कत के बाद गंगा में  महा जाल डाल दोनो के शव को बाहर निकाला गया ।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट 

Suggested News