बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीता साहू का हर बूथ पर धमाल..तो विनीता बिट्टू सिंह ने भी दिखाई ताकत..अफजल इमाम..का हुआ ऐसे काम तमाम

सीता साहू का हर बूथ पर  धमाल..तो विनीता बिट्टू सिंह ने भी दिखाई ताकत..अफजल इमाम..का हुआ ऐसे काम तमाम

PATNA : पटना नगर निगम के नई मेयर के रूप में सीता साहू की एक बार फिर से ताजपोशी हुई है। जहां पिछली बार वह पार्षदों की पसंद से मेयर बनी थी। वहीं इस बार वह जनता की पसंद बन कर नगर निगम में मेयर बनकर पहुंची है। लेकिन पटना के मेयर बनने के लिए सीता साहू ने ऐसी तैयारी की थी, जो कि बाकि प्रत्याशी नहीं कर पाए। सीता साहू ने यह सुनिश्चित किया था कि पटना के हर बूथ पर उन्हें वोट मिले। चुनाव परिणाम में यह देखने को भी मिला। मतगणना के दूसरे राउंड से ही सीता साहू ने बढ़त बना ली। जो कि चुनाव परिणाम आने तक बनी रही। 

यहां तक कि जिस महजबीं को सीता साहू ने हराया, उनके वार्ड 52 में भी सीता साहू ने वोट हासिल किए। यहां महजबीं को 6689 वोट मिले, वहीं सीता साहू को 1041 वोट मिले। वहीं अपने वार्ड 58 में सीता साहू 7206 वोट मिले, जबकि महजबीं 1006 वोट हासिल हुए। जहां महजबीं अपने वार्ड में सीता साहू पर भारी रहीं, वहीं सीता साहू ने अपने वार्ड के साथ अन्य वार्डों में भी अपनी उपस्थिति दिखाई। शुरूआती कुछ घंटे में सीता साहू और महजबीं के बीच कड़ा मुकाबला दिख रहा था। लेकिन सीता साहू हमेशा आगे रही, दोपहर तीन बजे के बाद यह लीड का अंतर बढ़ता गया। जहां शुरूआत में दो तीन हजार के वोटों का अंतर नजर आ रहा था, वहीं जब वोटों की गिनती खत्म हुई तो यह अंतर 79 हजार तक पहुंच गया। चुनाव में सीता साहू को 1 लाख 54 हजार 791 वोट मिले, वहीं महजबीं को 75 हजार 185 वोट हासिल हुए।

राजद का समर्थन भी नहीं आया काम

मेयर पद के लिए सीता साहू और महजबीं का मुकाबला इसलिए भी खास माना जा रहा था क्योंकि दोंनों को बड़ी पार्टियों का समर्थन हासिल था। जहां सीता साहू को बीजेपी ने सपोर्ट किया था, वहीं महजबीं को राजद का समर्थन हासिल था। साथ ही महजबीं को उनके पति और पूर्व मेयर अफजल इमाम भी पूरा सपोर्ट कर रहे थे। वहीं मुस्लिम वर्ग ने भी खुलकर उन्हें वोट दिया था। लेकिन इसके बाद भी वह सीता साहू के मुकाबले आधे वोट ही हासिल कर सकीं।

विनीता बिट्टू सिंह ने भी दिखाई ताकत

ऐसा भी नहीं था कि पटना नगर निगम के मेयर चुनाव में सिर्फ दो लोगों के बीच मुकाबला था। चुनाव के आरंभ से ही विनीता बिट्टू सिंह के नाम की चर्चा चल रही थी। हालांकि वह जीत नहीं सकी, लेकिन उन्होंने भी अपनी उपस्थिति दिखाई। एक वक्त ऐसा भी आया, जब वह भी मुकाबले में नजर आने लगी थी। विनीता बिट्टू सिंह को चुनाव में 64 हजार682 वोट हासिल हुए। जिसमें वार्ड सात से 2142, वार्ड 20 से 2024, वार्ड 21 2539, वार्ड 46 से 1382, वार्ड 47 से 1345 वोट मिले हैं। इसके अलावा राजीव नगर, बोरिंग रोड, आनंदपुरी, कंकड़बाग, पटना सिटी में भी विनीता बिट्टू सिंह को वोट मिले।


Suggested News