बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

क्राइम कन्ट्रोल करने के लिए सीतामढ़ी में 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

क्राइम कन्ट्रोल करने के लिए सीतामढ़ी में 24 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला

सीतामढ़ी: डीआईजी स्तर पर हुए तबादले में सीतामढ़ी में क्राइम कंट्रोल को लेकर एसपी सुजीत कुमार ने बड़ा तबादला किया है। एसपी श्री कुमार ने 10 पुलिस अवर निरिक्षक को जिले के थाना कि कमान सौंपी है। वहीं 14 अवर निरिक्षक को यातायात परिचारी समेत अन्य थानों में पद स्थापित किया है। सभी पुलिस अवर निरीक्षक वर्तमान में पुलिस केंद में पद स्थापित थे।

इन्हें मिली थाना कि कमान

पुलिस अवर निरीक्षक क्रमशः चंद्रभूषण कुमार सिंह को डुमरा थानाध्यक्ष, रणवीर कुमार को बथनाहा, प्रमोद प्रसाद को परसौनी, सुभाष मुखिया को रीगा, शम्भूनाथ सिंह को सहियारा, राजकुमार गौतम को कन्हौली, देवेंद्र चौधरी को महिला थाना, रामएकबाल प्रसाद को नानपुर, गौरी शंकर बैठा को बैरगनिया, अमिता सिंह को चोरौत थानाध्यक्ष बनाया गया है। वही राजेश कुमार को परिवहन परिचारी, राकेश कुमार व प्रवीण कुमार को डुमरा थाना, रामप्रवेश उरॉव व महेंद्र प्रसाद को रुन्नीसैदपुर थाना, जितेंद्र कुमार सुमन, उपेंद्र महतो व संतोष कुमार (प्रथम) सीतामढ़ी, राजदेव प्रसाद यादव को सोनबरसा, विमलेश कुमार झा को पुपरी, ओम प्रकाश को रीगा, अरविंद कुमार (प्रथम) नानपुर, दिनेश राम को महिंदवारा व सअनी अचिन्त कुमार को परसौनी थाना में पद स्थापित किया गया है।

Suggested News